नकारात्मकता ना फैलाओ: उर्वशी के ऐश्वर्या-प्रियंका के आगे घुटने टेकने वाले मीम पर ऐक्ट्रेस
ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर उनपर बने एक मीम पर नाराज़गी जताई है। मीम में उन्हें अभिनेत्री ऐश्वर्या राय व प्रियंका चोपड़ा के सामने घुटने टेके हुए दिखाया गया है। इसपर उर्वशी ने कहा, "हर अभिनेत्री का अपना एक सफर, कड़ी मेहनत और किस्मत होती है।" उन्होंने कहा, "महिलाओं की एक-दूसरे से तुलना करना सिर्फ नकारात्मकता फैलाता है।"