नकद व उपहार लेकर संसद में सवाल पूछने के केस में सीबीआई ने महुआ के कोलकाता वाले घर पर की रेड
सीबीआई ने शनिवार को टीएमसी नेता और पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के कोलकाता वाले घर सहित उनसे जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी की। नकद व उपहार लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में सीबीआई ने हाल ही में उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले को लेकर महुआ को दिसंबर 2023 में लोकसभा से निष्कासित किया गया था।