नकारात्मक बातों को अनदेखा करता हूं, आप बिना कारण किसी को गलत नहीं बोल सकते: जौहर

फिल्ममेकर करण जौहर ने कहा है कि वह नकारात्मक बातों को अनदेखा कर देते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अगर आप भीतर से सकारात्मक हैं तो आप केवल सकारात्मकता को आकर्षित करेंगे।" बकौल करण, "मेरा मानना है...जो गलत है उसे बताना चाहिए लेकिन आप बिना कारण ऐसा नहीं कर सकते इसलिए मैं केवल सकारात्मकता पर ध्यान देता हूं।"