नक्सलवाद के खिलाफ हम मज़बूती से लड़ रहे हैं: छत्तीसगढ़ में मारे गए 6 नक्सलियों पर सीएम
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में सुरक्षाबलों से हुए मुठभेड़ में 6 नक्सलियों के मारे जाने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है, "नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मज़बूती से लड़ रही है।" गौरतलब है कि पिछले दिनों 3 लोगों की हत्या कर दी गई थी और इन हत्याओं के पीछे नक्सलियों का हाथ होने की बात सामने आई थी।