बीजेपी सांसद रवि किशन ने उत्तर प्रदेश में आज़मगढ़ लोकसभा उप-चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार व भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की जीत पर कहा है, "(निरहुआ को) नचनिया नहीं बोलना था...सपा के दिग्गज यह गलती कर बैठे।" उन्होंने कहा, "हम लोग मां सरस्वती के बच्चे हैं।" दरअसल, सपा नेता अबु आज़मी ने निरहुआ को 'ठुमके लगाने वाला' बताया था।