नड्डा का ट्विटर अकाउंट कुछ देर के लिए हुआ हैक, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर किया गया ट्वीट

बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का ट्विटर अकाउंट रविवार को कुछ देर के लिए हैक हो गया था जिसके बाद उस पर रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्वीट में यूक्रेन व रूस के लिए क्रिप्टोकरेंसी में दान की अपील की गई। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, "कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम इस मामले को देख रही है।"