बलिया (उत्तर प्रदेश) में बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के वक्त हवा के झोंकों से एक स्कूल की दीवार गिरने का वीडियो सामने आया है। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, नड्डा ने बलिया की रैली की तस्वीरें शेयर कर कहा, "आपका बीजेपी को दिया एक-एक वोट समाज के सर्वांगीण विकास के लिए होगा।"