टेक कंपनी नथिंग एक स्क्रीनलेस AI डिवाइस पेश करेगी। सोशल मीडिया पर लीक तस्वीर में यह 2 वेप जैसा दिखता है और इसमें कैमरा फीचर के संकेत मिले हैं। हालांकि, कंपनी ने फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। AI पिन और रैबिट R1 की विफलता के बाद यह डिवाइस चर्चा में है। 8 दिसंबर को डिवाइस लॉन्च होगा।