नदीम था गुलशन कुमार की हत्या का मास्टरमाइंड, मशहूर वकील ने बताई वजह
मशहूर वकील उज्ज्वल निकम ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बताया है कि टी-सीरीज़ के फाउंडर गुलशन कुमार की दिन-दहाड़े हुई हत्या में म्यूज़िक कंपोज़र नदीम सैफी का हाथ था इसलिए वह भारत वापस नहीं आ रहा है। निकम ने हत्या की वजह को प्रोफेशनल रायवर्ली बताया और कहा, "अनुराधा पौडवाल गुलशन और अल्का याग्निक नदीम-श्रवण की सिंगर थीं।"