नपुंसक बनाना एक विकल्प क्यों नहीं है?: बलात्कारियों के लिए सज़ा पर ऋचा चड्डा
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने बलात्कारियों के लिए सज़ा पर कहा है, "नपुंसक बनाना विकल्प क्यों नहीं है?" ऋचा ने लिखा, "कई लोग बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड की नैतिकता पर बहस करते हैं...भले ही संबंधित व्यक्ति में मानवता के कोई लक्षण न दिखें।" उन्होंने कहा, "कई देशों में विकृत यौन व्यवहार करने वालों का रासायनिक नपुंसकीकरण कर दिया जाता है।"