कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत से पहले पार्टी नेता राहुल गांधी ने श्रीपेरंबुदूर (तमिलनाडु) में पूर्व प्रधानमंत्री व अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। दरअसल, राजीव गांधी की हत्या श्रीपेरंबुदूर में हुई थी। राहुल ने ट्वीट किया, "नफरत...की राजनीति में मैंने अपने पिता को खोया...मैं अपने देश को इसमें नहीं खोऊंगा...नफरत से प्यार जीतेगा...डर को उम्मीद हराएगी।"