एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कर्नाटक में कांग्रेस के 'बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाएंगे' वादे के बाद कहा है, "देश और समाज में नफरत फैलाने वाले संगठनों को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।" उन्होंने कहा, "एक समय था जब सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आरएसएस पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।" बकौल यादव, बीजेपी राज में महंगाई, बेरोज़गारी चरम पर है।