नफरत सोशल मीडिया पर है, फिल्म अच्छी हो तो दर्शक प्यार देते हैं: 'ब्रह्मास्त्र' पर पूजा

अभिनेत्री-निर्देशक पूजा भट्ट ने 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता पर कहा है, "नफरत सिर्फ सोशल मीडिया पर है क्योंकि इसमें पैसे नहीं लगते।" उन्होंने आगे कहा, "आप यह सोचकर टिकट नहीं खरीदते कि फिल्म खराब होगी।" बकौल पूजा, "जब हम उन्हें (दर्शकों को) निराश करते हैं तो वे हमें बता देते हैं...जब नहीं करते तो वे हमें सराहते व प्यार देते हैं।"