पश्चिम बंगाल में बीजेपी की 'नबान्न चलो यात्रा' से पहले पुलिस ने कोलकाता से नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, सांसद लॉकेट चटर्जी व राहुल सिन्हा समेत अन्य बीजेपी नेताओं को हिरासत में लिया है। इससे पहले अधिकारी ने कहा, "मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...उत्तर कोरिया की तरह बंगाल में तानाशाही कर रही हैं।" दरअसल, बीजेपी पर बिना अनुमति यात्रा निकालने का आरोप है।