अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कहा है कि नब्बे के दशक में बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का दबाव रहता था जिसकी वजह से उन्हें भी कई फिल्मों में रोल नहीं मिले। उन्होंने कहा, "कई जगहों से फिल्मों में पैसा लगाया जा रहा था...गैर-कानूनी तरीके से पैसा आ रहा था, ज़ाहिर है बैंक आपको इतने पैसे नहीं देंगे। उनकी भी एक सीमा थी।"