नमो भारत ट्रेन के यात्री अब एनसीएमसी कार्ड का उपयोग करके हर यात्रा पर 10% की छूट ले सकते हैं। यह पहल एनसीआरटीसी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए लॉयल्टी पॉइंट प्रोग्राम का विस्तार है जिसमें 'नमो भारत' मोबाइल ऐप से खरीदे गए टिकटों पर छूट दी जा रही है। नमो भारत ट्रेन दिल्ली-मेरठ के बीच चलती है।