रायबरेली (यूपी) ज़िले के एक गांव में मुरमुरे-नमकीन खाने से 3 सगी बहनों की मौत हो गई जिनकी उम्र 5-8 वर्ष के बीच है। पुलिस ने दुकानदार और उसके 2 बेटों को हिरासत में लिया है, जिनसे लड़कियों ने नमकीन खरीदी थी। जानकारी मिलने पर उप-ज़िलाधिकारी (एसडीएम) ने गांव पहुंचकर बच्चियों द्वारा खाए गए स्नैक्स के सैंपल लिए हैं।