कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उसने एक वीडियो जारी कर कहा, "नरेंद्र मोदी एक कमज़ोर प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने देश के सम्मान का सौदा किया और विदेश नीति को चौपट कर दिया है।" गौरतलब है, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पहले दावा किया था, "पीएम मोदी ने मुझसे कहा है कि भारत रूसी तेल नहीं खरीदेगा।"