नर्क की यातना: दिल्ली में जलभराव के वायरल वीडियो पर राहुल गांधी
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के शर्मा एन्क्लेव में जलभराव के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हर आम भारतीय की ज़िंदगी आज इसी तरह नर्क की यातना बन गई है। सिस्टम सत्ता के सामने बिक चुका है। सब एक-दूसरे की पीठ थपथपाते हैं और मिलकर जनता को रौंदते हैं।"