शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की मौत को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देना होगा। राउत ने कहा, "यह घटना हिंदू समाज के लिए बहुत दर्दनाक है...महंत नरेंद्र गिरि के शिवसेना के साथ अच्छे संबंध थे...मामले की ठीक तरह से जांच होनी चाहिए।"