नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और विजय राज को एक नाटक में निभाना पड़ा था पेड़ का किरदार: मनोज बाजपेयी
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि एक बार नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और विजय राज को पेड़ का किरदार निभाना पड़ा था। उन्होंने बताया कि दोनों लगभग ढाई घंटे तक स्टेज पर पेड़ बनकर खड़े रहे थे। बकौल बाजपेयी, संघर्ष के दिनों में तीनों साथ सफर करते थे और एक ही जगह पर ठहरते थे।