अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने न्यूज18 से बातचीत में इच्छा जताई कि वह आध्यात्मिक गुरु ओशो का किरदार पर्दे पर निभाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ओशो का दर्शन, व्यक्तित्व और रवैया उन्हें हमेशा से आकर्षित करता है। साथ ही उन्होंने फिल्म निर्देशन में कोई दिलचस्पी न होने की बात भी स्पष्ट की।