केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार में नवंबर में एक और होली मनाई जाएगी जो एनडीए के रंग में रंगी होगी। उन्होंने कहा, "बिहार में एकतरफा माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच वाली सरकार बनने जा रही है। एनडीए बड़े बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।" चिराग ने लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दीं।