नवाज़ुद्दीन की बेटी को लोगों ने बताया मोनालिसा की हमशक्ल, कहा- ये तो महाकुंभ में बिछड़ी बहनें हैं

ऐक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा की एक तस्वीर वायरल हुई है और सोशल मीडिया यूज़र्स ने उन्हें महाकुंभ में मशहूर हुई मोनालिसा की हमशक्ल बताया है। यूज़र्स ने कहा कि दोनों महाकुंभ में ही बिछड़ी हुई बहनें लग रही हैं। गौरतलब है, मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए कास्ट किया है।