नवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी का नाम किया रिवील
पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू दादा बन गए हैं। उनके बेटे करण और बहू इनायत 1 अक्टूबर 2026 को एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर पोती का नाम 'आर्या' रखे जाने की जानकारी दी। सिद्धू द्वारा पोती के जन्म की जानकारी देने पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।