नवजोत सिंह सिद्धू ने पोती का देवी पार्वती से जुड़ा नाम रखा; क्या है इसका मतलब?

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पोती का नाम आर्या रखा है जिसे देवी पार्वती या देवी दुर्गा का रूप माना जाता है। आर्या का अर्थ श्रेष्ठ, कुलीन और सम्मानित होता है। सिद्धू ने पोती संग तस्वीर शेयर कर लिखा था, "माता पार्वती का आशीर्वाद- उन्होंने मुझे इस वर्ष जनवरी में गुप्त नवरात्रि की अष्टमी पर आर्या का दर्शन कराया था!"

Load More