नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में पंजाब की मंत्री रज़िया सुल्ताना ने दिया इस्तीफा

पंजाब के कैबिनेट मंत्री के रूप में 2 दिन पहले शपथ लेने वाली रज़िया सुल्ताना ने मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू के प्रति एकजुटता दिखाते हुए इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के लिए काम करती रहेंगी। बकौल सुल्ताना, "सिद्धू सिद्धांतों वाले आदमी हैं...वह पंजाब और पंजाबियत के लिए लड़ रहे हैं।"