पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में बेअदबी, ड्रग्स, शराब माफिया समेत 13 मुद्दों का ज़िक्र करते हुए कहा कि पंजाब सरकार को इसपर काम करने के लिए कहें। सिद्धू ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा के लिए सोनिया से मुलाकात के लिए वक्त भी मांगा है।