inshorts

नवरात्रि के पहले दिन बुकिंग के मामले में मारुति सुज़ुकी ने तोड़ा 35 साल का रिकॉर्ड

मारुति सुज़ुकी ने नवरात्रि के पहले दिन (सोमवार) बुकिंग के मामले में 35 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कंपनी के सीनियर एग्ज़िक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग ऐंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने बताया, "हमने पिछले 35 साल में ऐसा ज़बरदस्त रिस्पॉन्स नहीं देखा...(नवरात्रि के) पहले दिन 80,000 से ज़्यादा एनक्वॉयरी हुई और 25,000 से अधिक कारें डिलीवर हुईं…जल्द ही यह आंकड़ा 30,000 होगा।"