नवरात्रि में मांस की दुकानें बंद, शराब की क्यों नहीं: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने न्यूज़ एजेंसी 'आईएएनएस' से बातचीत में नवरात्रि में शराब की दुकानें खुली रहने को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, "हर कोई नवरात्रि के दौरान मांस की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहा है। कोई भी शराब की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग क्यों नहीं कर रहा है?"