नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने कहा- 'कांतारा' में ऋषभ के अच्छे काम से जलन हुई; ऋषभ ने दिया जवाब
अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने एक इवेंट में फिल्म 'कांतारा' के निर्देशक व अभिनेता ऋषभ शेट्टी की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्हें देखकर पूरा देश हैरान रह गया और उनके अच्छे काम से उन्हें जलन हुई। ऋषभ ने जवाब दिया, "नवाज़ भाई की कई फिल्में और उनका सफर देखा है। वह हमारे जैसे हैं। वह बहुत बड़ी प्रेरणा हैं।"