नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर वेतन ना देने का आरोप लगाने वाली उनकी घरेलू सहायिका ने मांगी माफी
अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर दुबई में वेतन दिए बगैर छोड़ने का आरोप लगाने वाली उनकी घरेलू सहायिका ने माफी मांगी है। उसने कहा, "मैंने जो भी किया...किसी के दबाव में किया। मैं आपका बुरा नहीं चाहती...आप अच्छे इंसान हैं।" गौरतलब है, नवाज़ुद्दीन की पत्नी आलिया के वकील ने कहा था कि अभिनेता ने घरेलू सहायिका का बकाया चुका दिया है।