शिवसेना नेता संजय राउत ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम संबंधी मामले में ईडी द्वारा महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक से पूछताछ करने पर कहा है, "ईडी जिस तरह मलिक को उनके घर से ले गई, वह महाराष्ट्र सरकार को चुनौती देना है।" राउत ने कहा, "2024 के बाद आपकी भी जांच कराई जाएगी। यह बात समझ लीजिए।"