नवाब मलिक ने कथित तौर पर समीर वानखेड़े की निकाहनामे पर हस्ताक्षर करते हुए तस्वीर शेयर की

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने ट्विटर पर एक शख्स की तस्वीर शेयर की है जिसे वह एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े बता रहे हैं। मलिक के अनुसार, समीर तस्वीर में अपने निकाहनामे पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। मलिक ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, "कुबूल है, कुबूल है, कुबूल है...यह क्या किया तूने समीर दाऊद वानखेड़े?"