ईडी ने बुधवार को मुंबई की अदालत में मनी लॉन्डरिंग के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक की ज़मानत याचिका का विरोध किया। एजेंसी ने कहा कि मलिक का अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर से लेनदेन था और उनके बेगुनाह होने का सवाल नहीं है। एनसीपी नेता मलिक को फरवरी में गिरफ्तार किया गया था।