नस्लवाद की देश में कोई जगह नहीं: शो में राघव जुयाल के 'नस्लवादी कमेंट' पर असम के सीएम

रिऐलिटी शो 'डांस दीवाने-3' के होस्ट राघव जुयाल द्वारा एक वीडियो में असम की कंटेस्टेंट गुंजन सिन्हा पर कथित नस्लभेदी टिप्पणी करने पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सर्मा ने उनकी आलोचना की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, "यह शर्मनाक और पूरी तरह से अस्वीकार्य है...नस्लवाद की हमारे देश में कोई जगह नहीं है...हमें इसकी...स्पष्ट रूप से निंदा करनी चाहिए।"