नहीं, अभी समय नहीं है मेरे पास: शादी को लेकर सवाल पूछे जाने पर सान्या मल्होत्रा

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में शादी के प्लान को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा है कि उनके पास अभी समय नहीं है। उन्होंने कहा, "अभी मेरे पास बहुत काम है, छुट्टी लेने का टाइम नहीं है।" सान्या के सितार वादक ऋषभ शर्मा के साथ दिखने के बाद से दोनों की डेटिंग की अटकलें लगाई जा रही हैं।