चुनाव आयोग ने कहा है कि 'आप' कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है, अगर शिकायत दर्ज होती तो अधिकारी चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार कार्रवाई करते। दरअसल, 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं पर हुए हमले का आरोप बीजेपी पर लगाते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की थी।