झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के नेता शिबू सोरेन (81) का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें जून में भर्ती कराया गया था और उनकी हालत गंभीर थी। उनके बेटे व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने X पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए लिखा, "आज मैं शून्य हो गया हूं।"