भोजपुरी ऐक्ट्रेस रानी चटर्जी छठ महापर्व विधि विधान से मनाती हैं। उन्होंने नहाय खाय के अवसर पर तस्वीर शेयर कर छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है, रानी का असली नाम सबिहा शेख है और वह मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने एक बार बताया था कि लोगों ने उन्हें नमाज पढ़ते कम और पूजा करते अधिक देखा है।