नहा रहे शख्स के पास यूपी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे बीजेपी विधायक, वीडियो हुआ वायरल

कानुपर (यूपी) की गोविंदनगर सीट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी के चुनाव प्रचार का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह एक घर में नहा रहे शख्स से बातचीत करते दिख रहे हैं। विधायक वीडियो में शख्स से राशन कार्ड बने होने को लेकर भी सवाल करते हैं। एक यूज़र ने वीडियो पर मज़ाक में कमेंट किया, "न नहाऊंगा..न नहाने दूंगा!!!😂🤣😂"