बिहार में जेडीयू-आरजेडी के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार के गठन के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है, "मैं इस्तीफा नहीं दूंगा।" वहीं, सरकार बनने के बाद महागठबंधन द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने को लेकर उन्होंने कहा, "झूठे आरोपों के आधार पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था।" विजय कुमार सिन्हा बीजेपी के विधायक हैं।