ना डरेंगे ना झुकेंगे: नवाब मलिक से ईडी की पूछताछ के बाद उनका दफ्तर

ईडी द्वारा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम संबंधी मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक से पूछताछ करने के बाद मलिक के निजी दफ्तर ने ट्वीट किया है, "ना डरेंगे ना झुकेंगे! 2024 के लिए तैयार रहिए!" वहीं, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि बिना नोटिस के मलिक को सीधे ईडी दफ्तर ले जाया गया था।