ना शर्म, ना दर्द, ना संवेदना: शिक्षकों की 3 लाख से अधिक खाली सीट पर नीतीश से तेजस्वी

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में शिक्षकों के 3 लाख से अधिक रिक्त पदों की खबर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "ना शर्म, ना दर्द, ना संवेदना।" उन्होंने आगे लिखा, "ना वादाखिलाफी का डर...ना ज़िम्मेदारी का एहसास...ना वर्तमान और भविष्य की चिंता। शिक्षक बहाल करने में...नीतीश सरकार का ऐसा लचर व ढुलमुल रवैया क्यों है?"