नाइजीरियाई सिंगर तिवा के प्रेमी ने गलती से पोस्ट किया सेक्स टेप; तिवा ने कहा- ब्लैकमेल किया गया

नाइजीरियाई सिंगर तिवा सेवेज ने बताया है कि उनके प्रेमी ने गलती से दोनों का सेक्स टेप ऑनलाइन पोस्ट कर दिया जिसके बाद उन्हें (तिवा) ब्लैकमेल किया गया। दुनिया की सबसे बड़ी एफ्रोबीट्स सिंगर्स में एक तिवा के मुताबिक, गलती का एहसास होने पर प्रेमी ने टेप डिलीट कर दिया था लेकिन एक स्टॉकर ने इसे डाउनलोड कर लिया था।