केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने गुरुवार को पदभार संभालने से पहले एक खाली कागज़ पर 21 बार 'ओम श्री राम' लिखा जिसका वीडियो सामने आया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा, "मुझे बेहद खुशी है कि मुझे न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में एक महत्वपूर्ण मंत्रालय का नेतृत्व करने की ज़िम्मेदारी मिली है।"