नागा खुश है, मुझे बस इतना ही दिखता है: नागा चैतन्य व समांथा के तलाक को लेकर नागार्जुन
दिग्गज अभिनेता नागार्जुन ने अपने बेटे नागा चैतन्य और अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु के तलाक को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा, "वह (नागा) खुश है...मुझे बस इतना दिखता है...यही मेरे लिए अच्छा है। यह (तलाक) उसके (नागा) साथ हुआ एक अनुभव है।" बकौल नागार्जुन, उनका रिश्ता खत्म हो चुका है और अब इस बारे में सोचना नहीं चाहिए।