'नागिन 6' का आधार कोविड-19 नहीं है, जज करने से पहले इसे देख लें: ऐक्टर सिम्बा नागपाल
ऐक्टर सिम्बा नागपाल ने अपने आगामी सीरियल 'नागिन 6' के प्लॉट को लेकर हो रही आलोचना पर कहा है कि कहानी वास्तविक जीवन से प्रेरित ज़रूर है लेकिन यह कोविड-19 या ओमीक्रॉन पर आधारित नहीं है। बकौल सिम्बा, "कोई भी फैसला सुनाने से पहले इसे देख लें। मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत चूज़ी हूं...मेरे लिए स्क्रिप्ट बहुत मायने रखती है।"