नाना पाटेकर, प्रेम चोपड़ा, प्यारेलाल को मिलेंगे मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 24 नवंबर को अभिनेता नाना पाटेकर, प्रेम चोपड़ा को सिनेमा में उनके योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। संगीतकार प्यारेलाल को संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। शिवसेना नेता व 'सामना' के संपादक संजय राउत को भी संपादकीय क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया जाएगा।