नार्को टेररिज़्म एक गंभीर मुद्दा: पंजाब में नशे की समस्या पर एससी की टिप्पणी पर हरसिमरत कौर

सुप्रीम कोर्ट की पंजाब में नशे की समस्या को लेकर की गई टिप्पणी 'इस तरह युवा खत्म हो जाएंगे' पर शिरोमणी अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पंजाब की सड़कों पर नौजवान नशे की हालत में घूम रहे हैं।" बादल ने कहा, "हिंदुस्तान के खिलाफ नार्को टेररिज़्म एक गंभीर मुद्दा है।"